News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फिल्म मिलते ही तारीफ में बोलीं मौनी रॉय- राजकुमार राव शानदार एक्टर हैं

'मेड इन चाइना' की शूटिंग मुंबई से सितंबर में शुरू होगी और इसके बाद यह गुजरात और चीन का रुख करेगी.

Share:

मुंबई: अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका निभाने को तैयार 'नागिन' अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि राजकुमार जबरदस्त अभिनेता हैं. आज ही मौनी की इस फिल्म का ऐलान हुआ है. मौनी ने फिल्म के ऐलान के बाद कहा, "मुझे लगता है कि राजकुमार एक शानदार अभिनेता हैं और मैं हमेशा उनके काम की प्रशंसक रही हूं. उनके साथ काम का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. मैडॉक फिल्म्स का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं."

'मेड इन चाइना' की शूटिंग मुंबई से सितंबर में शुरू होगी और इसके बाद यह गुजरात और चीन का रुख करेगी. इस फिल्म का निर्देशन गुजराती निर्देशक मिखिल मुसाले करेंगे.

Evening belle of the ball face x By @chettiaralbert @hairbytabassum @eshagupta1331 styled by my @rishika_devnani Saree by @jade_bymk earring @curiocottagejewelry

A post shared by mon (@imouniroy) on

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के बाद मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ यह राजकुमार का दूसरा सहयोग है. 'स्त्री' 31 अगस्त को रिलीज होगी.

मौनी रॉय के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अभी उनके पास हैं 'गोल्ड', 'ब्रह्मास्त्र' सहित चार फिल्में

विजान ने कहा, "हम चाहते थे कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो 'हार्टलैंड' से जुड़े और मौनी जो कि टिपिकल भारतीय सुंदरी हैं, उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं. उनका मजबूत व्यक्तित्व और मासूम आंखे हैं और वह अच्छी नर्तकी हैं."

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपनी गुजराती बोली पर काम करना शुरू कर दिया है. राजकुमार भी जल्द ही तैयारी करना शुरू कर देंगे. मुझे यकीन है कि वह जल्द ही किरदार के रंग में ढल जाएंगे."

बता दें कि मौनी रॉय फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वो नज़र आने वाली हैं.

Published at : 18 Jul 2018 08:02 PM (IST) Tags: made in china Rajkummar Rao Mouni Roy
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार

Drishyam 3  Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टॉप स्टोरीज

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे